फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने मनाया जश्न, बसस्टैंड पर हलवा तो बाजार में बंटे लड्डू

Fri, 24 May 2019 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में बंपर जीत हासिल करने वाली भाजपा ने शुक्रवार को भी अपनी रिकॉर्ड जीत का जश्न जारी रखा। राजधानी में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोगों को मिठाइयां बांटी और धन्यवाद किया। ओल्ड बसस्टैंड पर पार्टी की ओर से लोगों को हलवा बांटा गया। यहां जिला भाजपा के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर से शिमला पहुंचे लोगों को हलवा बांटकर जीत की बधाई दी। लोअर बाजार, सब्जी मंडी में भी भाजपा कार्यकर्ता लड्डू, रसगुल्ले बांटते दिखे।

विज्ञापन


शहर के उपनगरों में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया और लड्डू बांटे। उधर, जिला भाजपा अब शिमला सीट से जीत हासिल करने वाले सुरेश कश्यप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की तैयारियों में जुट गई है। जिले से कई पदाधिकारी समारोह में शामिल होने दिल्ली जा सकते हैं, हालांकि, इस पर अभी बैठकें होनी हैं। जिले में भाजपा को ज्यादातर बूथों पर बढ़त मिली है। ऐसे में पार्टी बढ़त दिलाने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाईयां देने के लिए मंडल स्तर पर बैठकें करने की भी तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें