फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बिना बंपर और नंबर प्लेट के दौड़ रहीं प्राइवेट बसें

विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। राजधानी शिमला में बिना बंपर और नंबर प्लेट के बेरोकटोक प्राइवेट बसें चल रही हैं। पासिंग से पहले बस ऑपरेटर अपनी बसों की मरम्मत करवा रहे हैं, सुबह शाम बसें वर्कशाप जा रही हैं और दिन में शहर की सड़कों पर दौड़ रही हैं। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मरम्मत के दौरान बसों को रूट पर चलाना दंडनीय अपराध है।
बसों की मरम्मत के दौरान भी कमाई चली रहे इसके लिए शहर के बस ऑपरेटरों ने नया फार्मूला ईजाद किया है। कायदे कानूनों को ताक पर रखकर मरम्मत के दौरान भी बसें रूटों पर चलाई जा रही हैं। शहर में चलने वाली कई बसों से इन दिनों मालिक का नाम पता भी गायब है। बसों पर टाइम टेबल भी प्रदर्शित नहीं है। सोमवार को शहर में बिना फ्रंट बंपर और नंबर प्लेट के पूरा दिन एचपी-07-4000 नंबर बस संजौली रूट पर चलती रही। इसे लेकर बस ऑपरेटर हितेश कुमार से बात की तो उन्होंने बताया कि पिछले दिनों बस का एक्सीडेंट हुआ था। इसमें बंपर टूट गया था। नया बंपर मंगवा लिया है, सोमवार शाम तक ही बस में बंपर लग जाएगा।
विज्ञापन


मनमानी करने वालों पर होगी कार्रवाई : आरटीओ
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी भूपेंद्र अत्री ने कहा कि बिना नंबर प्लेट किसी भी वाहन का संचालन अवैध है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मनमानी करने वालों को जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस के सामने टूट रहे नियम
शहर में यातायात व्यवस्था बहाल रखने के लिए हर तीसरे मोड़ पर पुलिस कर्मी तैनात है। पुलिस कर्मियों के सामने ही खुलेआम बिना बंपर और नंबर प्लेट वाली बसें दौड़ रही हैं। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें