बर्फबारी और कोहरे के चलते अपर शिमला को जाने वाली बसों तथा शिमला आने वाले वाहनों के लिए प्रशासन की तरफ से तय किए शेड्यूल ने हजारों लोगों को मुश्किल में डाल दिया है। इस फैसले से जिले के दर्जनों रूट प्रभावित होंगे। सबसे ज्यादा प्रभावित रोजाना बसों में आवाजाही करने वाले यात्री होंगे।
राजधानी शिमला से ठियोग और कोटखाई की ओर आज से आखिरी बस 3:30 बजे रवाना हो जाएगी। 3:30 बजे के बाद बस सेवा उपलब्ध न होने से शिमला के विभिन्न कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों को भी परेशानी झेलनी पड़ेगी। कारण पांच बजे छुट्टी करने के बाद कोई बस नहीं मिलेगी।
ठियोग से शिमला की ओर 4:30 बजे के बाद बसों का संचालन नहीं होगा। ऐसे लोग जो शिमला में रहते हैं और ऊपरी शिमला में सेवारत हैं उन्हें भी बस सेवा के अभाव में शिमला लौटना मुश्किल हो जाएगा। एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक नवीन कपलस ने बताया कि जिला प्रशासन के आदेशों के बाद कुछ बसों को निर्धारित समय से पहले चलाया जाएगा। कुछ बसें क्लब करके रवाना की जाएंगी। इसे लेकर संबंधित क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दे दिए हैं।
यह बसें होंगी कैंसल
चामुंडा-शिमला-नेरवा
शिमला-ठियोग-कोटखाई
पठानकोट-कुफरी-ठियोग
परागपुर-कुफरी-ठियोग
शिमला-कुफरी-धमांदरी
शिमला-कुफरी-धरेच
शिमला-कुफरी-माईपुल
शिमला-कुफरी-चायल
शिमला-कुफरी-सतोग
शिमला-कुफरी-डिब्बर
रोहड़ूू डिपो की यह बसें होंगी कैंसल
पालमपुर-शिमला-रोहड़ूू 4:00 बजे
चामुंडा-शिमला-रोहड़ूू 5:00 बजे
शिमला-रोहड़ूू 6:00 बजे (एसी टैंपो ट्रेवलर)
हरिद्वार-शिमला-रोहड़ूू 8:00 बजे