फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसी सोया रहा, शहर के ग्रीन एरिया में कर दिया अवैध निर्माण

Thu, 25 Oct 2018 10:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

शहर के कोर और ग्रीन एरिया में पाबंदी के बावजूद अवैध निर्माण धड़ल्ले से चल रहा है। निगम विहार के पास इस व्यक्ति ने बिना अनुमति भवन का एक अतिरिक्त फ्लोर तैयार तक कर लिया। यह भवन मालिक कई दिनों से ग्रीन एरिया में निर्माण करता रहा लेकिन नगर निगम ने इसे रोकने की जहमत नहीं उठाई। अब भवन का नक्शा चेक किया तो पाया कि नया फ्लोर अवैध है। ऐसे में नगर निगम ने इस भवन मालिक को नोटिस जारी कर दिया है।

विज्ञापन


यदि भवन मालिक अवैध निर्माण नहीं हटाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। यह भवन मालिक पिछले करीब एक माह से निर्माण कर रहा था। स्थानीय लोगों ने निर्माण पर सवाल भी उठाए थे। एनजीटी के फैसले के मुताबिक ग्रीन एरिया में निर्माण पर पूर्ण पाबंदी है। इसके अलावा यदि एनजीटी के फैसले से पहले भी नक्शा पास किया गया है तो भी काम शुरू करने के लिए निगम की अनुमति चाहिए।

शहर में अवैध निर्माण के मामले सामने आने के बावजूद निगम इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं कर रहा। निगम ने पहले तीन दिन के भीतर अवैध निर्माण करने वाले भवन मालिकों का बिजली और पानी काटने के दावे किए थे। लेकिन अब ऐसा नहीं किया जा रहा। इस मामले में भी अवैध निर्माण पाए जाने के बावजूद अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है। हैरत इस बात की है कि एमसी की निरीक्षण टीम की नजर में यह निर्माणकार्य क्यों नहीं आ रहे है। लोगों का कहना है कि अगर टीम हर माह में दो तीन बार पूरे क्षेत्र का निरीक्षण करे तो मामले खुद ही पकड़ में आ जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ी कार्रवाई की जाएगी : एपी
निगम विहार के पास जो निर्माणकार्य हुआ है वह नक्शे के मुताबिक नहीं है। देखा जाएगा कि भवन मालिक ने कितना अवैध निर्माण किया है। इसे नोटिस दे रहे हैं।
-राजीव शर्मा, आर्किटेक्ट प्लानर, नगर निगम शिमला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें