फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताराहाल स् कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
ताराहाल स्कूल में छात्राओं ने खूब जमाया रंग
विज्ञापन

पहाड़ी नाटी, पंजाबी गिद्दा पर छात्राओं ने जमाया रंग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के लोरेटो कान्वेंट ताराहाल में वीरवार को हुए वार्षिक समारोह में स्कूल की छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां देकर खूब रंग जमाया। इसमें स्कूल की पूर्व शिक्षिका आईरीन चंद्र रत्न बतौर मुख्यातिथि शरीक हुईं। उन्होेंने छात्राओं की ओर से पेश की गई रंगारंग प्रस्तुतियों का आनंद लिया और खूब सराहा। समारोह में प्रधानाचार्य सिस्टर निर्मला के दिशानिर्देशों पर तैयार किए गए चौबाटा नाटक का मंचन किया गया। इसमें छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन किया। नाटक का निर्देशन इंग्लिश विभाग की शिक्षिका सरला कांत ने किया। छात्राओं ने अंग्रेजी, पंजाबी और पहाड़ी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। नाटक में छठी कक्षा से लेकर दसवीं तक की छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य सिस्टर निर्मला ने अंत में मुख्यातिथि और अभिभावकों का इस समारोह के पहले दिन पहुंच कर सफल बनाने के लिए आभार जताया।
विज्ञापन

सेंट बीड्स में भाषण प्रतियोगिता
शिमला। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के तहत किए जा रहे युवा सप्ताह की गतिविधियों के तहत सेंट बीड्स कॉलेज में इंटरशिप भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कॉलेज के रेड रिबन क्लब की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में युवा और एचआईवी टेस्ट का महत्व विषय रखा गया था। इसका उदे्श्य छात्राओं को एचआईवी टेस्ट का महत्व बताना था। इसमें कॉलेज की प्राचार्य सिस्टर बीना जॉन बतौर मुख्यातिथि शरीक हुईं। भाषण प्रतियोगिता मे अंजलि मेनन, रितिका सोनी, प्रतिष्ठा शिनीजिनी ने भाग लिया। जज की भूमिका शिक्षिका डॉ. अंजलि दीवान, नंदिनी पठानिया, अनुजा शर्मा, विजय कुमार सनोरिया ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें