फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला खो-खो स्पर्धा में शिमला विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। सुन्नी आईटीआई में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता के खो-खो के महिला वर्ग के हुए फाइनल मुकाबले में आईटीआई शिमला ने आईटीआई शिमला की ही टीम को 6-4 से हराकर खिताब अपने नाम किया। खो-खो के पुरुष वर्ग के हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में आईटीआई शिमला ने आईटीआई सुन्नी को 9-5 से हराया। आईटीआई ठियोग की टीम ने आईटीआई जुब्बल की टीम को पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। पुरुषों के वॉलीबाल सेमीफाइनल मुकाबलों में आईटीआई जुब्बल ने आईटीआई कुमारसैन को और आईटीआई ठियोग की टीम ने एक कड़े मुकाबले में आईटीआई शिमला की टीम को 2-0 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। कबड्डी के हुए सेमीफाइनल में आईटीआई जुब्बल ने आईटीआई प्रगतिनगर की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सुन्नी आईटीआई के कार्यवाहक प्रधानाचार्य गुलाब सिंह ठाकुर और आयोजन समिति के सदस्य राकेश बिष्ट ने बताया कि आईटीआई के जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के शेष फाइनल मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें