शिमला। विधानसभा चुनावों में माकपा के लिए 19 स्टार प्रचारक कमान संभालेंगे। सीपीआईएम के प्रदेश सचिव डॉ. ओंकार शाद ने इसकी पुष्टि की है। माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी, पोलित ब्यूरो सदस्य एवं पूर्व महासचिव प्रकाश करात, पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात, सुभाषिनी अली, मोहम्मद सलीम, केंद्रीय समिति सदस्य ए विजयरागवन, मोहम्मद यूसुफ तारिगमी, सुरेंद्र मलिक, ओंकार शाद, विजय मिश्रा, चरण सिंह विरडी, बादल सरोज, हिमाचल प्रदेश राज्य समिति के सदस्य टिकेंद्र पंवर, प्रेम गौतम, कश्मीर सिंह ठाकुर, विजेंद्र मेहरा, संतोष कपूर, फालमा चौहान, जयवंती भी प्रचार करेंगी।