शिमला। भाजपा प्रदेश कार्यालय दीप कमल चक्कर में प्रदेश प्रभारी मंगल पांडे की अध्यक्षता में कई लोगों ने वीरवार को भाजपा का दामन पकड़ा। इसमें प्रतिभा सिंह की भाभी ज्योति सेन, वीर विक्रम सेन, पृथ्वी विक्रम सेन ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनके अलावा नाहर सिंह चौधरी अध्यक्ष आढ़ती संघ सब्जी मंडी ढली, मदन लाल वर्मा अध्यक्ष ट्रक ऑपरेटर यूनियन ढली, राम लोक पल्लेदार यूनियन सब्जी मंडी, सेवक राम वर्मा सहित कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।