शिमला। परिवर्तन फाउंडेशन शिमला की ओर से शनिवार को कंगनाधार (बीसीएस) स्थित एसपायर आईआईटी एंड मेडिकल परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस दौरान 150 से अधिक लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। शिविर के दौरान लोगों का ब्लड प्रेशर, डायबिटीज स्क्रीनिंग, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण सहित विभिन्न चिकित्सकीय जांचें की गईं। वहीं जरूरतमंद लोगों को चिकित्सकीय सलाह के साथ आवश्यक दवाइयां भी निशुल्क उपलब्ध करवाई गईं। शिविर में प्रो. डॉक्टर एसएस मिंहास, एमडी मेडिसिन डॉ. इंदु भास्कर और ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. ईशांत कुमार ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य चमियाना (शिमला) खुश विक्रम सेन ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में युवा समाजसेवी एवं येस फाउंडेशन के संस्थापक मोहित ठाकुर मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संयोजक रुबिल चौहान ने किया। इस अवसर पर परिवर्तन फाउंडेशन के अध्यक्ष सूक्ष्म भारद्वाज, सचिव अक्षय रांटा, सदस्य रक्षित नेगी सहित संस्था के अन्य सदस्य और स्वयंसेवक मौजूद रहे। संवाद