घर के आंगन में अपने भाई के साथ खेल रही नौंवी कक्षा की छात्रा का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बाद में गुस्से में आकर छात्रा ने फंदा लगा लिया। यह दर्दनाक मामला हिमाचल के जिला मंडी का है।
यहां उपमंडल करसोग के शाकरा में नाबालिग छात्रा ने भाई से मामूली कहासुनी के बाद फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नवमी कक्षा की छात्रा नंदिनी (15) पुत्री स्व. मनोज कुमार निवासी गांव व तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर शाकरा में अपने मामा के घर में रहती थी।
वह शाकरा से ही शिक्षा ग्रहण कर रही थी। उसका सगा भाई भी उसके साथ ही रहता था। दोनों भाई-बहन रविवार को आंगन में खेल रहे थे। इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हो गई। भाई से गुस्सा होकर नंदिनी अपने कमरे में अंदर चली गई।