फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: 15 साल के परीक्षित ने फतह की 6110 मीटर ऊंची यूनम चोटी

Tue, 20 Jul 2021 07:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, गुशैणी/बंजार (कुल्लू)

सार

टीम की अगवाई वीरेंद्र राणा ने की और दल ने भारतीय पर्वतारोहण संघ की अनुमति के बाद 12 जुलाई को मनाली से रवाना हुआ था और 16 जुलाई को सुबह 10:30 बजे यूनम चोटी को फतह किया है। 
विज्ञापन
परीक्षित सूद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की तीर्थन घाटी के 15 वर्षीय परीक्षित सूद ने हिमाचल-लद्दाख सीमा से सटी 6110 मीटर ऊंची यूनम चोटी को फतह किया है। उन्होंने नौ सदस्य टीम के साथ तिरंगा फहराया है। बंजार के हामणी निवासी परीक्षित सूद ने यह कारनामा 16 जुलाई को किया। टीम की अगवाई वीरेंद्र राणा ने की और दल ने भारतीय पर्वतारोहण संघ की अनुमति के बाद 12 जुलाई को मनाली से रवाना हुआ था और 16 जुलाई को सुबह 10:30 बजे यूनम चोटी को फतह किया है।

विज्ञापन


उनके पिता पंकी सूद ने बताया कि परीक्षित सूद इससे पहले भी तीर्थन घाटी विश्व धरोहर ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में स्थित काया पीक 5150 मीटर पर 13 साल की उम्र में चढ़ाई कर चुका है। इसके अलावा वह स्कीइंग, पैराग्लाइडिंग आदि साहसिक खेलों के भी शौकीन हैं। यूनम चोटी का फतह करने वाले परीक्षित सूद ने कहा कि कड़े अभ्यास और बुलंद हौसलों से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। इसने बताया कि यूनम चोटी 6110 मीटर को फतह करने से पूर्व तीर्थन घाटी में ट्रैकिंग का पूर्वाभ्यास भी किया था और रोजाना अपने घर से पैदल 15 किलोग्राम वजन पीठ में उठाकर देवकंडा की पहाड़ी तक सफर करते थे।

जिला कुल्लू के युवा पर्वतारोही वीरेंद्र राणा के नेतृत्व में यह नौ सदस्यीय दल 12 जुलाई को मनाली से रवाना हुआ था और 16 जुलाई को युनम चोटी फतेह करने के पश्चात 18 जुलाई को सकुशल मनाली पहुंचे हैं। इस दल में युवा पर्वतारोही दलीप पठानिया, योगेश पांडे, राजेश राणा, विशाल ठाकुर, रिजवान खान, गगन शर्मा, संदीप चौधरी और 15 साल के परीक्षित सूद शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें