फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पंप हाउस से चोरी केबल के 15 बंडल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। रोहड़ू के पौड़ीताल स्थित जल शक्ति विभाग के पंप हाउस से केबल चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई केबल के 15 बंडल बरामद कर लिए हैं। बरामद केबल में 70 एमएम के 12 और 16 एमएम के तीन बंडल शामिल हैं। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार जल शक्ति विभाग के पौड़ीताल स्थित पंप हाउस से केबल चोरी होने का मामला सामने आया था। इस संबंध में विभाग के उपमंडल अधिकारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना रोहड़ू में 13 अक्तूबर को मामला दर्ज किया गया। चोरी की घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाने के लिए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय खुफिया जानकारी का सहारा लिया। जांच के दौरान पुलिस ने कैलाश चंद को गिरफ्तार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें