शिमला। मतदाता सूची में नाम न मिलने और सीरीज में अंतर होने के कारण शकराह पंचायत के करीब एक दर्जन युवा मतदाता बिना वोट दिए लौट गए। पूर्व प्रधान कविता और कांग्रेस कार्यकर्ता रंजना ने बताया कि उनकी पंचायत शकराह में बने बूथ पर ग्यारह ऐसे मतदाता थे, जिनके पास मतदाता स्लिप थी, लेकिन मतदाता सूची में नाम नहीं थे। जिनके थे, उनके वोटर स्लिप के साथ मेल नहीं खा रहे थे। इन मतदाताओं ने वोट डालने के लिए अपने वोटर कार्ड भी दिखाए लेकिन फिर भी उन्हें वोट नहीं डालने दिया गया। इन पार्टी नेताओं ने मामला बीएलओ के ध्यान में भी लाया, लेकिन उसका कोई समाधान नहीं मिला। ऐसे ही मतदाताओं हेमलता पुत्री संत राम उम्र बीस साल, राखी वोटर संख्या 776 गांव सेदन, रचना गांव जधोग पंचायत शकराह के ऐसे ग्यारह वोट थे। चूक किस स्तर पर रही, यह किसी को मालूम नहीं। इसके अलावा ब्योलिया बूथ पर युवा सुनील वोट डालने पहुंचे तो उनका नाम भी वोटर लिस्ट में नहीं था। इसलिए उन्हें लौटना पड़ा।