फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीएमसी में स्क्रब टायफस से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। प्रदेश के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान आईजीएमसी में स्क्रब टायफस से रोहड़ू के रहने वाले व्यक्ति की मौत हो गई है। मोहन लाल (40) को तेरह अक्तूबर को अस्पताल लाया गया था। मरीज की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने इसे तुरंत अस्पताल में दाखिल किया था लेकिन दस दिन बाद अस्पताल में उपचार के बाद मरीज की मौत हो गई। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक अधीक्षक डॉ. रमेश चंद ने रोहड़ू के व्यक्ति की स्क्रब टायफस से मौत की पुष्टि की है। आईजीएमसी में स्क्रब से पीड़ित व्यक्तियों की सिलसिलेवार मौत हो रही है। रविवार को ही शिमला के नजदीक जुन्गा के रहने वाले दिवाकर (68) की मौत हो चुकी है। अब सोमवार को भी एक व्यक्ति की मौत हो गई है। लगातार स्क्रब टायफस से मौत होने के बाद से लोगों में भी स्क्रब टायफस के प्रति भय का माहौल बना हुआ है। तेरह अक्तूबर से अस्पताल में दाखिल मरीज का चिकित्सकों की निगरानी में उपचार चल रहा था। इस बीच मरीज की हालत और गंभीर हो गई, जिसके बाद मरीज की मौत हो गई। अब तक स्क्रब टायफस से मरने वाले मरीजों की संख्या उन्नीस हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें