शिमला। गुड़िया प्रकरण से जुड़े लॉकअप हत्याकांड में न्यायिक हिरासत में चल रहे डीएसपी जोशी को आईजीएमसी से छुट्टी मिल गई है। उन्हें सोमवार देर शाम अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद ने यह जानकारी दी है। गुड़िया प्रकरण से लॉकअप हत्याकांड के बाद से आरोपी जोशी न्यायिक हिरासत में चल रहे थे। जेल में जोशी को हर्निया की समस्या हो गई थी, जिसके बाद इन्हें आईजीएमसी लाया गया था। उन्हें स्पेशल वार्ड के कमरा नंबर 607 में दाखिल किया गया था। डॉक्टरों ने मरीज का ऑपेरशन किया था, लेकिन कुछ दिन बाद इंफेक्शन के कारण अस्पताल में उन्हें निगरानी में रखा गया था। सोमवार देर शाम हालत में सुधार के बाद उन्हें छुट्टी दे गई।