फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्कुलर रोड के भूमि अधिग्रहण पर सरकार देगी फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। लोक निर्माण विभाग ने सर्कुलर रोड के विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण की औपचारिकताएं पूरी करने की कवायद शुरू कर दी है। भूमि अधिग्रहण की फाइल सरकार को भेजी जा चुकी है। अब सरकार से मंजूरी मिलने के बाद भू मालिकों की आपत्तियों का निपटारा होगा। इसके बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। करीब 70 भूमि मालिकों ने सर्कुलर रोड पर कृष्णानगर से बेम्लोई तक के लोक निर्माण के सर्वे पर आपत्तियां जताई थीं।
भूमि मालिकों का कहना है कि सड़क के विस्तार कार्य के दौरान उनके मकानों और दुकानों को बचाया जाए। उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद लोनिवि ने शहर की लाइफ लाइन सर्कुलर रोड को चौड़ा करने का कार्य शुरू किया है ताकि शहर में यातायात जाम की समस्या से निजात मिल सके। भूमि अर्जन कलेक्टर सुमेध शर्मा ने बताया कि सर्कुलर रोड पर लोगाें की आपत्तियों के निपटारे के आधार पर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस संबंध में सरकार को फाइल भेज दी है। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद सर्कुलर रोड को चौड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन

भू-मालिकों को छोड़ने होगी जमीन
शहर में जाम की समस्या हल करने के लिए लोनिवि सर्कुलर रोड को चौड़ा करने जा रहा है। सड़क किनारे कई लोगों के मकान और दुकानें हैं। जैसे ही रोड चौड़ा करने की मुहिम शुरू होगी तो इनका उखड़ना तय है। यह लोग सालों से दुकानों में रोजी रोटी चला रहे हैं। इन लोगों की मांग है कि उनकी रोजी रोटी न छीनी जाए।
विज्ञापन

मकानों और दुकान को बचाया जाए
शहर के करीब 70 लोगों ने कृष्णानगर से बेम्लोई तक के भूूमि अधिग्रहण और निशानदेही पर आपत्तियां जताई हैं। भूमि मालिकों का कहना है कि सर्कुलर रोड पर उनके मकानों और दुकानों को बचाया जाए ताकि उन्हें कारोबार करने में दिक्कतें न आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें