फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर के लिए जोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
हैंडबॉल में बिलासपुर ने ऊना और घुमारवीं ने अर्की को हराया
विज्ञापन

बिलासपुर में इंटर कॉलेज हैंडबॉल प्रतियोगिता शुरू
एसपी अंजुम आरा ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता-2017 का शुभारंभ वीरवार को हुआ। इसका आगाज एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने किया। पहले दिन खेले गए मैच में ऊना ने जोगिंद्रनगर की टीम को 20-5 के अंतर से हराया। दूसरे मैच में अर्की टीम ने ढलियारा को 21-4 से और तीसरे मैच में घुमारवीं ने अर्की को 24-11 से मात दी। इसी कड़ी में चौथा मैच ऊना और बिलासपुर के बीच हुआ। इसमें बिलासपुर ने ऊना को 23-8 के स्कोर से करारी मात दी।
बिलासपुर महाविद्यालय के प्राचार्य बीबी सांख्यान ने प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन बिलासपुर महाविद्यालय में किया जा रहा है जो हमारे लिए हर्ष का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतर महाविद्यालय महिला हैंडबाल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर एसपी अंजुम आरा ने कहा कि खेल ही एक ऐसा माध्यम है जो मनोरंजन के साथ शरीर को स्वस्थ रखता है। उन्होंने कहा कि आज खेलों में महिलाएं भी बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं। विभिन्न खेलों में महिलाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खूब नाम कमा चुकी हैं। आज हिमाचल में खेलों का स्तर बढ़ा है। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हिमाचल ने दिए हैं। उन्होंने कहा कि आज का युवा नशे की राह पर चल रहा है, जो गलत है। युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें