शिमला (सुन्नी)। नगर पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन उम्मीदवारों में खासा उत्साह देखने को मिला। शनिवार को 13 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वार्ड नंबर एक से सत्या देवी, कौशल्या और हरभजन कौर ने नामांकन भरे। वार्ड नंबर 2 से प्रमिला गुप्ता ने नामांकन किया। वार्ड नंबर 3 से सुनीता और हरि सिंह ने नामांकन पत्र भरे। वार्ड नंबर 4 से लीला दास और श्यामा देवी ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड नंबर 5 से अमित सोनी, अमित कुमार, यदुविंद्र कुमार शर्मा और राजेश ने पर्चे भरे हैं। वार्ड नंबर 6 से तीसरे दिन कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ जबकि वार्ड नंबर 7 से अंबिका ने अपना नामांकन पत्र भरा। संवाद