फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्रों में पांच साल के भीतर हुए 12720 सड़क हादसे

Wed, 22 Feb 2023 09:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

ग्रामीण क्षेत्रों में 12720 सड़क हादसे हुए हैं। इसमें 65 फीसदी दुर्घटनाएं 40 वर्ष से कम उम्र के चालकों की ओर की गईं। 26 फीसदी दुर्घटनाएं शाम 6:00 से रात 9:00 बजे के बीच हुई हैं।
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों में 12720 सड़क हादसे हुए हैं। इसमें 65 फीसदी दुर्घटनाएं 40 वर्ष से कम उम्र के चालकों की ओर की गईं। 26 फीसदी दुर्घटनाएं शाम 6:00 से रात 9:00 बजे के बीच हुई हैं। पैदल यात्रियों के साथ ऊना, बद्दी और पांवटा साहिब में सड़क दुर्घटनाएं अधिक हुई हैं। हिमाचल के ट्रैफिक टूरिस्ट एवं रेलवे विभाग के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में यह बात सामने आई है।

 

शिविर में डिजिटल साक्ष्य एकत्र किए जाने, आधुनिक उपकरण एल्को सेंसर, लेजर स्पीड मीटर, लेजर स्पीड गन का इस्तेमाल किए जाने पर बल दिया गया। डीआईजी गुरुदेव ने कहा कि बैठक में एमवी एक्ट एवं ट्रैफिक नियम एवं विनियमन की भी जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि विश्वभर में हर वर्ष होने वाले कुल मौतों में से भारत में 12 फीसदी होती हैं। हिमाचल प्रदेश में भी सड़क हादसों का आंकड़ा काफी चिंतनीय है। नए मोटर वाहन अधिनियम में जुर्माना जुर्माने की राशि बढ़ाई गई। वाहन सुरक्षा के उद्देश्य से नए इंजीनियरिंग मानक लागू किए गए हैं। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें