फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिविर 125 कर्मचारियों ने करवाई स्वास्थ्य जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। बालूगंज में नगर निगम शिमला के सफाई मित्रों और कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी शिमला और नगर निगम शिमला के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। इसमें नगर निगम के 15 वार्डों से पहुंचे 125 सफाई मित्रों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर के दौरान कर्मचारियों का बीपी, शुगर और हीमोग्लोबिन परीक्षण किया गया। इस दौरान छह चिकित्सकों, एक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता और 12 आशा कार्यकर्ताओं ने सेवाएं प्रदान कीं। चिकित्सकीय टीम ने कर्मचारियों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। शिविर में टुटू, कृष्णानगर, बालूगंज, अनाडेल, कैथू, कच्चीघाटी, समरहिल, टूटीकंडी, छोटा शिमला, रूल्दुभट्टा, फागली, सांगटी, पंथाघाटी, मज्याठ और जाखू वार्डों के कर्मचारी शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें