शिमला। ऑडिट सप्ताह के अवसर पर सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने के भारतीय लेखा परीक्षा विभाग की ओर से रिज मैदान पर शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 122 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। विभाग ने यह शिविर आईजीएमसी की टीम के सहयोग से लगाया। इसका उद्घाटन डॉ. पवना ठाकुर ने प्रधान महालेखाकार सुशील ठाकुर के साथ रिबन काटकर किया। इस अवसर पर आईजीएमसी से ब्लड बैंक के विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप मलहोत्रा भी उपस्थित रहे। रक्तदान की प्रक्रिया ब्लड बैंक की चिकित्सा टीम विशेष रूप से मेडिकल ऑफिसर डॉ. आस्था ने सुरक्षा मानकों का पालन करके पूरी करवाई। इस अवसर पर प्रधान महालेखाकार सुशील ठाकुर, उपमहालेखाकार संदीप डावार, वरिष्ठ उपमहालेखाकार कुमार चंदरेश, उपमहालेखाकार मीनू शर्मा, देवेंद्र मेहता, कल्याण अधिकारी और अन्य अधिकारियों सहित कर्मचारियों ने योगदान दिया। संवाद