पीडब्लूडी रेस्ट हाउस जुन्गा में हिम आंचल पेंशनर संघ की नई कमेटी का गठन कर अमीचंद को अध्यक्ष चुना गया। चुनाव के दौरान पर्यवेक्षक एलआर मेहता, सुंदर सिंह, लेखराज शर्मा और अन्य सदस्य मौजूद रहे।
प्रेमा शर्मा सचिव, बाबू राम वित्त सचिव, रेवती राम, भरत सिंह उपप्रधान, एसएस थापा मुख्य सलाहकार, गुलाब सिंह उप वित्त सचिव, केहर सिंह पठानिया संगठन सचिव, सकनू देवी, विजय कुमार, शौकू देवी, बिमला और दर्शन लाल कश्यप को कमेटी का सदस्य चुना गया।