फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलाकारों ने लूटी खूब वाहवाही

विज्ञापन
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर (मंडी )। लघु शिवरात्रि देव मेले की तीसरी एवं अंतिम संध्या में बॉलीवुड गायिका संचिता भट्टाचार्य ने जहां हिंदी फिल्मी गीतों का तड़का लगाया, वहीं गगनदीप के तनूरा नृत्य सहित स्थानीय तथा प्रदेश के अन्य भागों के कलाकारों ने भी खूब वाहवाही लूटी। पार्श्व गायिका संचिता भट्टाचार्य ने नीले-नीले अंबर पे, गुलाबी आंखें जो तेरी देखी, तुम जो मिल गए हो, पिया तू, लैला मैैं लैला, आ देखे जरा, दम मारो दम, नी तू लौंग वे मैं लाची, आंख मारे, बीड़ी जलाईले, तूने मारी एंट्री और अफगान जलेबी आदि गीत गाकर हर वर्ग को रिझाया। इससे पूर्व गगनदीप शर्मा ने मिश्र देश का सुप्रसिद्ध तनूरा नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर कर दिया। संध्या की शुरुआत प्रतिदिन की तरह सूरजमणि के शहनाई वादन से हुई। इस संध्या में जोगिंद्रनगर के सतपाल, सोनी देवी, मल्हार म्यूजिकल ग्रुप, स्वरांश म्यूजिकल ग्रुप, अंशुल धीमान, शेष राणा, योग राज, कबीरा, इंद्रजीत, राहुल, सुनील, मितांशु, तनवी ठाकुर, शुभम पुजारी और यादव चौहान तथा मेहर सिंह ने अपने गीतों से श्रोताओं का मनोरंजन किया। सुंदरनगर के रमेश कुमार और मंजू, बरोट के एसके ठाकुर, पंचरुखी के निदेश शिक्षार्थी, बिलासपुर के संजीव कुमार, कुल्लू के सोहन सागर, परागपुर के सतीश भारती, देहरा के मोहित गर्ग, चौपाल के वीरेंद्र, नेरचौक की लता, मोहाली की रेशमू देवी, मंडी की रेखा चौहान और कुलदीप, नगरोटा के अरविंद, मंडी की पायल तथा दीपिका सहित यांशिका, निशी, रक्षा भाटिया, रशिक, इंदू आदि ने भी श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। अंतिम संध्या में लगभग अस्सी कलाकारों ने भाग लिया और समय की नजाकत को देखते हुए शाम को लगभग 4 बजे संध्या शुरू करनी पड़ी। इस संध्या में एडीएम मंडी श्रवण मांटा बतौर मुख्य अतिथि पधारे जिन्हें मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं उपमंडल अधिकारी (ना.) अमित मेहरा ने शाल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

विज्ञापन


आज होगा समापन
पांच दिवसीय राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिंद्रनगर शुक्रवार को संपन्न हो जाएगा। पुलिस अधीक्षक मंडी गुरदेव शर्मा समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। वह पुराने मेला मैदान में देवी देवताओं की पूजा अर्चना पश्चात मेला की जलेब में भाग लेंगे और मेला मैदान में कुश्ती प्रतियोगिता का फाइनल देखेेंगे तथा इसके विजेता को पुरस्कृत भी करेंगे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें