फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान ओलंपियाड परीक्षा में हर्षाली प्रदेश भर में अव्वल

Wed, 27 Mar 2019 10:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी चंबा की पहली कक्षा की छात्रा हर्षाली शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विज्ञान ओलंपियाड परीक्षा में पहली कक्षा में प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया है। हर्षाली की इस उपलब्धि से जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


हर्षाली ने इस परीक्षा में 8750 अंक हासिल कर यह गौरव हासिल किया। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर 899 वां स्थान हासिल किया। अपने स्कूल की इस होनहार छात्रा की सफलता पर बुधवार को डीएवी स्कूल के मुख्याध्यापक रंजन ने उन्हें मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल के मुख्याध्यापक ने कहा कि राष्ट्रीय स्तरीय विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन बीते वर्ष 7 दिसंबर को आयोजित किया गया था।

उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में स्कूल के कई बच्चों ने भाग लिया था। प्रथम कक्षा की छात्रा हर्षाली ने इस परीक्षा में भाग लेते हुए पूरे प्रदेश भर में प्रथम कक्षा में पहला स्थान हासिल कर स्कूल के जिले का नाम राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर रोशन किया है। इस मौके पर स्कूल ने वार्षिक परीक्षा परिणाम भी घोषित किया। इस मौके पर स्कूली बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें