फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालकों को दी जाएगी इलेक्ट्रिक टैक्सी चलाने की ट्रेनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा के उद्घाटन के बाद अब एचआरटीसी अपने ड्राइवरों को इन गाड़ियों को चलाने और तकनीकी जानकारी की ट्रेनिंग देगा। ‘अमर उजाला’ में खबर प्रकाशित होने के बाद निगम प्रबंधन ने चालकों को ट्रेंड करने का फैसला लिया है।
शिमला लोकल डिपो के चार ड्राइवरों को ट्रेनिंग दी जाएगी। महेंद्रा कंपनी के इंजीनियर ड्राइवरों को इलेक्ट्रिक टैक्सी की तकनीकी बारीकियों की जानकारी देंगे। हालांकि एचआरटीसी प्रबंधन शिमला लोकल डिपो के चार ड्राइवरों को पहले ही प्रशिक्षित करने का दावा कर रहा है। शिमला शहर में इलेक्ट्रिक टैक्सियां नौ रूटों पर चल रही हैं। प्रत्येक रूट पर एक गाड़ी चलाई जा रही है जबकि दो गाड़ियां रिजर्व में रखी गई है। इलेक्ट्रिक टैक्सियों का संचालन करने वाला हिमाचल पहला राज्य है। एचआरटीसी के ड्राइवरों के लिए भी इलेक्ट्रिक वाहन चलाना नया अनुभव है। हालांकि इलेक्ट्रिक टैक्सी सामान्य टैक्सी की तरह ही है लेकिन शिमला शहर की कठिन भौगोलिक स्थिति के चलते अधिक चढ़ाई में गाड़ी को चढ़ाने के लिए अत्याधुनिक बूस्टर तकनीक भी इलेक्ट्रिक टैक्सी में दी गई है। चालक को जहां महसूस होगा की टैक्सी चढ़ाई नहीं चढ़ पा रही है वहां चालक बूस्टर का इस्तेमाल कर सकता है। बूस्टर के इस्तेमाल को लेकर निगम के चालक असमंजस में हैं। ट्रेनिंग के दौरान चालकों को इसकी पूरी जानकारी दी जाएगी। गाड़ी में चार्जिंग के लिए लगे पावर प्वाइंट के इस्तेमाल को लेकर भी चालकों को ट्रेंड किया जाएगा। शहर में तीन जगह इलेक्ट्रिक टैक्सियों के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं। ढली वर्कशाप, ओल्ड बस स्टैंड और टूटीकंडी आईएसबीटी में चार्जिंग स्टेशन बनाए गए हैं।
विज्ञापन

---
ड्राइवरों को दी जाएगी इलेक्ट्रिक टैक्सी की ट्रेनिंग
इलेक्ट्रिक टैक्सियां चलाने के लिए हर डिपो में चार-चार ड्राइवरों को ट्रेनिंग दी गई थी, लेकिन शिमला में नौ रूटों पर गाड़ियां चलाई जा रही हैं इसलिए चार और ड्राइवरों को ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन

- अवतार सिंह, मंडलीय प्रबंधक, एचआरटीसी
---
संडे को इलेक्ट्रिक टैक्सी सर्विस की भी छुट्टी
शनिवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के हाथों इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा का उद्घाटन करने के दूसरे दिन रविवार को कोई भी टैक्सी रूट पर नहीं चली। संडे की छुट्टी के चलते एचआरटीसी ने इलेक्ट्रिक टैक्सियों को रूट पर नहीं चलाया। निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक देवासेन नेगी ने बताया कि संडे को आईजीएमसी रूट को छोड़ कर एचआरटीसी की कोई भी टैक्सी नहीं चलती। टवेरा और टेंपो ट्रेवलर भी संडे को नहीं चलाए जाते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें