फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठियोग रूट पर खाली दौड़ रही वोल्वो

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला।
घाटे का रोना रोने वाला एचआरटीसी ठियोग रूट पर बीते एक महीने से खाली वोल्वो बस दौड़ा रहा है। ठियोग-शिमला रूट पर हर 10 से 15 मिनट में बस सर्विस है बावजूद इसके एचआरटीसी ने वोल्वो सेवा चला रखी है। हैरत की बात यह है कि बीते 30 दिनों में यह वोल्वो महज 11 हजार रुपये ही कमा पाई है।
ठियोग की विधायक और सरकार की वरिष्ठ मंत्री विद्या स्टोक्स ने 30 जुलाई को ठियोग से वोल्वो सर्विस शुरू की थी। शिमला से ठियोग का वोल्वो का किराया 140 रुपये है जबकि सामान्य बस में 40 रुपये किराया है। बस सेवा शुरू होने के एक हफ्ते बाद ही ड्राइवर, कंडक्टरों ने निगम अधिकारियों को बस सेवा में घाटे को लेकर सूचित कर दिया था। बावजूद बस सेवा बंद नहीं की गई, पब्लिक के पैसे को व्यर्थ बहाया जा रहा है। एक महीने में वोल्वो 1760 किलोमीटर चली है। बस की प्रति किलोमीटर इनकम 6 रुपये 59 पैसे आ रही है। यह इनकम सामान्य बसों से भी कम है। बस सुबह 9 बजे आईएसबीटी से ठियोग के लिए रवाना होती है और 11 बजे ठियोग पहुंचती है। सामान्य बसें डेढ़ घंटे में शिमला से ठियोग पहुंच जाती है। यही कारण है कि लोग वोल्वो में सफर करने से गुरेज कर रहे हैं। शुक्रवार को भी बस ठियोग गई लेकिन बस में कोई सवारी नहीं थी। आती बार भी बस खाली ही आई। बताया जा रहा है कि निरीक्षक ने फागू के समीप बस की चेकिंग की लेकिन बस में कोई सवारी ही नहीं थी। एचआरटीसी कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधि चंद्र प्रकाश का कहना है कि खाली दौड़ रही वोल्वो को लेकर निगम प्रबंधन को सूचित किया था लेकिन बस का संचालन बंद नहीं किया जा रहा है। इससे घाटा उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

...
पब्लिक डिमांड पर चलाई थी बस : सिंघल
एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक (ट्रैफिक) पंकज सिंघल का कहना है कि ठियोग रूट पर पब्लिक डिमांड के मद्देनजर वोल्वो चलाई गई थी। फिलहाल 6 सितंबर तक बस का संचालन किया जाएगा, इनकम के आधार पर सर्विस बंद करने का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


....
- ड्राइवर कंडक्टर परेशान, नुकसान पर जेब से होती है भरपाई
वोल्वो के ड्राइवर, कंडक्टर रूट को लेकर परेशान हैं कि अगर रूट पर चलते हुए सड़क खराब होने के कारण बस को नुकसान हो जाता है, तो इसकी भरपाई उनकी जेब से होगी, इसलिए घाटे के रूट पर चल रही यह वोल्वो ड्राइवर कंडक्टरों के लिए आफत बन गई ह्रै।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें