फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मदाह के प्रयास में झुलसी महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थुरल (कांगड़ा)। पंचायत भ्रांता के गांव साई में 7 जून को अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगाने वाली महिला की मंगलवार रात टांडा अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में प्रताड़ना के आरोप में महिला के पति और सास को गिरफ्तार किया था। आरोपी सास को जमानत मिल गई थी जबकि पति न्यायिक हिरासत में है। पुलिस ने अब मामला तबदील कर धारा 498ए से बदल कर धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साई गांव में रानी देवी (32) ने सात जून को घर में खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली थी, जिसमें वह 90 प्रतिशत झुलस गई थी। उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया था। महिला ने अपने बयान में पति और सास पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। इस पर पुलिस ने पति और सास को गिरफ्तार कर लिया था। उधर, चौकी प्रभारी प्रेमपाल शर्मा ने कहा कि पुलिस ने अब मामला धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मृतका की सास को दोबारा गिरफ्तार कर लेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें