बर्फबारी के बीच लाहौल घाटी में भूकम्प के झटके महसूस किए गए। उदयपुर क्षेत्र में इस बीच भूकंप के करीब 12 झटके महसूस किए गए। नायब तहसीलदार कर्म सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
बताया कि मंगलवार शाम चार बज कर 4 मिनट पर सबसे तेज झटका लगा। स्थानीय निवासी सुरेश और रमेश ने बताया कि सोमवार आधी रात करीब ढाई बजे से लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं।
बाहर लगातार भारी बर्फबारी जारी है। ऐसे में हिमखंड गिरने की संभवना और बढ़ गई है। लोग भूकंप के कारण दहशत में है। सुरेश ने बताया कि झटके इतने तेज लगे कि लोग डर से घरों के बाहर निकल आए।
भूकंप के झटका पहला झटका सोमवार आधी रात करीब ढाई बजे, उसके बाद मंगलवार सुबह साढ़े चार बजे, 7 बजे, 9 बजे, 11 बजे, साढ़े बारह बजे, दोपहर 1 बजे, 3 बजकर 54 मिनट और शाम को भी झटके महसूस किये गए।