फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जतोेग सैंज नाला क्षेत्र में 18 से लगेंगे बिजली कट

Wed, 08 May 2019 11:25 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड सुन्नी के तहत आने वाले शिमला का जतोग सैंज नाला क्षेत्र में 18 मई तक बिजली कट लगेंगे। बिजली कट हर रोज सुबह 9 से शाम 5 बजे तक लगाए जाएंगे। जतोग सैंज नाला में 33 केवी एच टी लाइन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। बिजली बोर्ड लोगों की सुविधा के लिए अन्य लाइनों से लोगों को बिजली प्रदान कर रहा है।

विज्ञापन


बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता मदन धीमान ने बताया जतोग सैंज नाला में बिजली लाइन की मरम्मत करने के लिए ज्यादा वक्त लगेगा। यह सबसे लंबी लाइन है। कार्य के दौरान लोगों को अन्य लाइन से बिजली की आपूर्ति की जा रही है। कुछ क्षेत्रों में बिजली का कट लगाना कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें