वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल फागली में दो दिन चले खंड स्तरीय बाल विज्ञान मेले में शहर और इसके आसपास के तीस स्कूलों के 280 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का परिचय दिया। बाल विज्ञान मेले के वीरवार को आयोजित समापन समारोह में उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा राकेश वशिष्ठ ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेताओं को सम्मानित किया।
फागली स्कूल की प्रधानाचार्य रमा चौहान ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और उपनिदेशक कार्यालय के साइंस कंसलटेंट ठाकुर सेन विष्ट ने प्रतियोगिताओं के बारे में जानकारी दी। प्रश्नोत्तरी के जूनियर वर्ग में डीएवी न्यू शिमला के उत्कर्ष मेहता और सुकृति राणा ने पहला स्थान पाया। चैप्सली स्कूल के अभिनंदित और अदयुत दूसरे और मीनल तथा गौरी तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में डीएवी न्यू शिमला के वत्सल और मानव प्रथम, चैप्सली के मानस चौहान और आरिंदम द्वितीय, नवबहार स्कूल के विनया और रजनीश तीसरे स्थान पर रहे।
सीनियर सेकेंडरी वर्ग में डीएवी न्यू शिमला के ओजस, श्रेय ने पहला, पंकज और अरुण ने द्वितीय पोर्टमोर स्कूल की निवदिता तथा प्रेमलता ने तृतीय स्थान हासिल किया। गणित ओलंपियाड में भी डीएवी न्यू शिमला के शिवोशिता झालटा प्रथम, चैप्सली के शिवांश और सेंट थॉमस के अरिहांत राणा ने तीसरा स्थान पाया। सीनियर वर्ग में चैप्सली के उसैद खान ने पहला, डीएवी न्यू शिमला के विकास ने दूसरा, हाई स्कूल भराड़ी के गौरव ने तीसरा स्थान पाया। सीनियर सेकेंडरी स्कूल वर्ग में छोटा शिमला स्कूल के ऋषभ ने पहला, डीएवी न्यू शिमला के वैभव ने द्वितीय और मोनाल पब्लिक स्कूल के दीक्षित ने तीसरा स्थान पाया।
मॉडल स्पर्धा में लालपानी के रवि प्रथम
मॉडल स्पर्धा में ब्वॉयज स्कूल लालपानी के रवि वर्मा प्रथम, हाई स्कूल जाखू के राहुल द्वितीय, मोनाल पब्लिक स्कूल की सैजल तृतीय, एक्टिविटी के जूनियर वर्ग में छोटा शिमला स्कूल की साक्षी प्रथम, मोनल द्वितीय और फागली की आदिति तृतीय रही। पोर्टमोर गर्ल्स स्कूल की आदिति को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। बाल विज्ञान मेले के विजेता छात्र छात्राओं को उप निदेशक राकेश वशिष्ठ ने बधाई दी। आयोजन में सारिका आहुजा, निरुपमा वारिज, प्रकाश, मनुज गुप्ता, राजेश ठाकुर, राकेश कटवाल, राकेश शांडिल और हीरा सिंह ने सहयोग किया।
जिला स्तरीय स्पर्धा के लिए इनका हुआ चयन
मेले में अच्छा प्रदर्शन कर अपने वर्ग की एक्टिविटी स्पर्धा में सीनियर वर्ग में विजेता रहे लापानी स्कूल के पुनीत और छोटा शिमला के यश तथा फागली स्कूल के प्रथम का चयन जिला स्तरीय बाल विज्ञान मेले के लिए किया गया है। सीनियर सेकेंडरी वर्ग में छोटा शिमला स्कूल के आशीष, फागली की साक्षी, और लालपानी ब्वॉयज स्कूल के मुनीश का भी जिला बाल मेले के लिए चयन हुआ है।