फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बार-बार लग रहे बिजली कट

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शिमला शहर में शुक्रवार को करीब चार बार बिजली आपूर्ति ठप रही। शहर में बार-बार बिजली कट लगने से लोग परेशान हो रहे हैं। ग्यारह बजकर 55 मिनट पर पहला कट लगा। करीब पांच मिनट बाद बिजली आई। दूसरा कट बारह बजकर 20 मिनट पर लगा। इस बार करीब दस मिनट बत्ती गुल रही। तीसरा कट करीब एक बजे लगा। करीब डेढ़ बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हुई। चौथा कट पौने तीन बजे लगा। इस दौरान भी करीब आधे घंटे बाद बिजली बहाल हुई। अचानक बिजली गुल होने से लोग परेशान हैं। भराड़ी, रिज, संजौली, अनाडेल, डीसी परिसर, खलीनी, हिमलैंड, टिंबर हाउस, मल्याणा में कई बार बिजली कट लगे। इस दौरान कारोबारी वर्ग के अलावा फोटोस्टेट, पीसीओ सहित अन्य दुकानों में कामकाज ठप रहा। कई सरकारी और निजी दफ्तरों में भी कुछ समय के लिए कामकाज प्रभावित हुआ। विद्युत बोर्ड के एसई पंकज ढडवाल ने बताया कि मेन लाइन पर कपड़ा गिरने के कारण थोड़े समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

....
टुटू क्षेत्र में 34 घंटे से बत्ती गुल
शिमला। सर्दियों के मौसम में टुटू क्षेत्र के लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ रहा है। क्षेत्र में पिछले 34 घंटे से बत्ती गुल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि लोअर टुटू और शिवनगर क्षेत्र में वीरवार की सुबह साढ़े छह बजे से ही विद्युत आपूर्ति बंद है। बिजली आपूर्ति बंद होने की सूचना बोर्ड के कर्मचारियों कोे फोन से दी लेकिन अभी तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हुई है। इधर विद्युत बोर्ड के एक्सईएन प्रताप सिंह संगरोली ने बताया कि 220 केवी ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने से क्षेत्र के कुछ घरों की विद्युत आपूर्ति बंद रही है। फाल्ट को ठीक कर दिया गया है। करीब चार बजे बिजली आपूर्ति को बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें