शिमला। राजधानी स्थित प्रदेश के एकमात्र सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कॉलेज संजौली में इस बार बीएससी प्रथम सेमेस्टर नॉन मेडिकल की कट ऑफ सामान्य वर्ग में 81.8, एससी 78.6, एसटी 78 फीसदी रही। बीकॉम में सामान्य वर्ग में 66.2, एससी 66.2, एसटी 61.2 रही। बीए की कट ऑफ सामान्य वर्ग में 83 फीसदी, एससी 82.4 और एसटी के लिए 57 फीसदी रही। कॉलेज में बीसीए कोर्स की बीस सीटों के लिए जारी मेरिट सूची के मुताबिक सामान्य वर्ग की कट ऑफ 77, एससी 68.4 और एसटी के लिए कट ऑफ 57 फीसदी रही।
कॉलेज में इसी सत्र से शुरू किए गए बीवॉक कोर्स में तय 40-40 सीटों के लिए टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी में सामान्य वर्ग की 60 फीसदी, एससी की 60, रिटेल मैनेजमेंट में 55 और एससी में 53.5 फीसदी कट ऑफ रही। कॉलेज प्राचार्य प्रो. दीक्षा मल्होत्रा ने कहा कि शाम पांच बजे तक मेरिट जारी कर दी गई थी। अब 27 और 28 को फीस जमा करवाने का समय दिया गया है। इसके बाद सीटें खाली रहने पर ही दूसरी मेरिट जारी की जाएगी। कहा कि मेरिट सूची कॉलेज की वेबसाइट पर उपलब्ध है। कॉलेज में इस बार यूजी कोर्स के लिए 2054 ने आवेदन किया था। इनमें बीए की 600 सीटों को 940, बीकॉम की 80 सीटों को 311, बीएससी नॉन मेडिकल की 120 सीटों के लिए 391, मेडिकल की 120 सीटों के लिए 245 ने आवेदन किया था। बीसीए कोर्स के लिए 76 आवेदन आए थे।
....
आरकेएमवी में बीएससी में 52 फीसदी रही कट ऑफ
आरकेएमवी में शनिवार को जारी की गई मेरिट लिस्ट में बीएससी में 52 फीसदी तो बीए में न्यूनतम मेरिट 39 और बीकॉम में यह महज 41 फीसदी रही। यहां साइंस में हाई मेरिट 91.80, बीए में 92.60 और बीकॉम में 90 फीसदी तक गई। कॉलेज प्राचार्य डॉ. नम्रता टिक्कु ने बताया कि शेडयूल के मुताबिक मेरिट सूची जारी कर दी गई है। कॉलेज ने अलग-अलग डिग्री में प्रवेश लेने लिए काउंसलिंग रखी है।
..
कोटशेरा कॉलेज में भी मेरिट सूची जारी
शिमला। राजीव गांधी महाविद्यालय कोटशेरा में यूजी प्रवेश के लिए मेरिट सूची जारी कर दी गई है। नॉन मेडिकल में सामान्य वर्ग की कट ऑफ 68.8 फीसदी और एससी वर्ग के लिए 63.4 फीसदी रही। बीकॉम में सामान्य वर्ग में 69.4 और एससी के लिए 57.2 जबकि एसटी वर्ग के छात्रों की कट ऑफ 62.2 फीसदी रही। बीए और मेडिकल में आवेदन करने वाले छात्रों को प्रवेश मिलने की पूरी संभावना है, इसमें कट ऑफ कम रही। कालेज प्राचार्य डॉ. इंद्रजीत सिंह ने बताया कि कला संकाय में छात्रों को विषय कांबिनेशन सीट न मिलने पर बदलने पड़ सकते हैं। बीसीए में भी आवेदन कम होने के कारण मेरिट की जरूरत नहीं रही। उन्होंने कहा कि 29 जून को दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी।