फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: लोगों को भा रहा 173 साल पुराना ऐतिहासिक भवन, 1139 ने की राष्ट्रपति निवास की सैर

Mon, 01 May 2023 12:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

स्कूली बच्चे भी अधिक संख्या में राष्ट्रपति निवास की सैर कर रहे हैं। यहां भारतीय नागरिकों के लिए प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क 50 रुपये है। विदेशी नागरिकों के लिए प्रति व्यक्ति 250 रुपये शुल्क है।
विज्ञापन
मशोबरा स्थित राष्ट्रपति भवन कुछ इस तरह दिखता है। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहली बार आम जनता के खुला 173 साल पुराना राष्ट्रपति निवास मशोबरा लोगों की पसंदीदा सैरगाह बनने लगा है। 23 अप्रैल को इसे जनता के लिए खोला गया था। इसके खुलने के एक हफ्ते के भीतर ही 1,139 लोगों ने यहां की सैर कर ली है। रोजाना 200 से ज्यादा लोग यहां की सैर के लिए आ रहे हैं। यहां की शांत और हरी भरी वादियां हर किसी को पसंद आ रही हैं। आए दिन लोग और सैलानी यहां भ्रमण के लिए आ रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं, स्कूली बच्चे भी अधिक संख्या में राष्ट्रपति निवास की सैर कर रहे हैं। यहां भारतीय नागरिकों के लिए प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क 50 रुपये है। विदेशी नागरिकों के लिए प्रति व्यक्ति 250 रुपये शुल्क है। वहीं सरकारी स्कूल के बच्चों को 30 जून तक निशुल्क प्रवेश रहेगा। राष्ट्रपति निवास सरकारी अवकाश और प्रत्येक सोमवार को छोड़कर आम जनता के लिए वर्ष भर खुला रहेगा। शनिवार को भी वीकेंड पर यहां 213 लोगों ने राष्ट्रपति निवास का मनमोहक दृश्य देखा।

लोगों के लिए लकड़ी से बना भवन आकर्षक का केंद्र रहता है। इसके अलावा लोगों को तीन रंग के बैंगनी, लाल और पीले ट्यूलिप पार्क और हरी-भरी वादियां अधिक आकर्षित करते हैं।  राष्ट्रपति निवास के मैनेजर भरत भूषण ने बताया कि छह दिनों में 1,139 लोगों ने राष्ट्रपति निवास में भ्रमण किया है। उन्होंने बताया कि शुरुआती दिनों में अधिक संख्या में लोगों ने भ्रमण किया, लेकिन बीते दो दिन में खराब मौसम के चलते कम लोग आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें