फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसें स्कूल ड्यूटी में, पब्लिक सड़कों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। एचआरटीसी ने शहर के स्कूली बच्चों की सुविधा के लिए अपनी करीब 62 बसें स्कूल टाइम पर तो चला दी हैं लेकिन इससे एचआरटीसी के शेड्यूल रूट प्रभावित होने शुरू हो गए हैं। एचआरटीसी की बसों के कई रूट फेल हो रहे हैं और अधिकांश रूटों पर बसें निर्धारित समय के मुकाबले देरी से रवाना हो रही हैं।
मंगलवार को एचआरटीसी की लोकल बस सेवा प्रभावित रहने के कारण प्राइवेट बसों में भारी ओवरलोडिंग रही। ऐसे रूटों पर जहां सिर्फ एचआरटीसी की बसें चलती हैं पब्लिक को अधिक समस्या का सामना करना पड़ा। स्कूल टाइम के दौरान तो शहर के बस स्टॉपों पर बसों के इंतजार में लोगों की भारी भीड़ लगी रही। लोकल बस स्टैंड, घोड़ा अस्पताल, बैम्लोई, टालैंड, खलीनी, छोटा शिमला, विकासनगर, पंथाघाटी, विक्ट्री टनल, ताराहाल, लक्कड़ बाजार बस स्टैंड, ऑकलैंड टनल, 103 टनल, आरटीओ आफिस, बालूगंज क्रॉसिंग और टूटीकंडी क्रासिंग पर लोग दिन भर बसों के इंतजार में खड़े रहे।
विज्ञापन

---
बसों की शेड्यूल प्लानिंग के आदेश
स्कूल टाइम पर अतिरिक्त बसें चलाने के लिए रूटों पर चल रहीं बसें नहीं हटाई जा सकतीं। अधिकारियों को बसों के शेड्यूल प्लान करने के लिए कहा गया है, जिससे सवारियों को भी समस्या पेश न आए और बच्चों को भी सुविधा मिले। - संदीप भटनागर
प्रबंध निदेशक, एचआरटीसी
---
एचआरटीसी महाप्रबंधक से मिले अभिभावक
मंगलवार को शहर के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक एचआरटीसी मुख्यालय पहुंच गए। यहां अभिभावक प्रबंध निदेशक से मिलना चाह रहे थे लेकिन प्रबंधन निदेशक मौजूद नहीं थे। इसके बाद अभिभावकों ने अपनी समस्या निगम महाप्रबंधक एचके गुप्ता के समक्ष रखी। गुप्ता ने तुरंत क्षेत्रीय प्रबंधक लोकल को समस्या का समाधान तलाशने के आदेश दिए।
---
एडवर्ड के पास फिर सर्कुलर रोड जाम
सर्कुलर रोड पर सेंट एडवर्ड स्कूल के पास मंगलवार को दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। सड़क किनारे पार्क गाड़ियाें की कतार लगी होने के कारण सड़क तंग होने से बार बार जाम लगता रहा। स्कूल लगने और बंद होने के समय तो गाड़ियों की लाइन एडवर्ड से बैम्लोई और दूसरी और टालैंड तक लग गई। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने स्कूल खुलने पर यहां व्यवस्था बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस कर्मी तैनात करने का दावा किया था लेकिन मंगलवार को जाम लगने पर यहां पब्लिक को खुद ही गाड़ियां आगे पीछे करवानी पड़ी।
विज्ञापन

---
बसों के दरवाजों पर लटक कर किया सफर
बसों में भारी ओवरलोडिंग के चलते मंगलवार को शहर के लोगों को बसों के दरवाजों पर लटक कर सफर करना पड़ा। एचआरटीसी बसें कम चलने के कारण प्राइवेट बसों में भारी भीड़ रही। प्राइवेट बसों में जबरन लोगों को ठूंस ठूंस कर भरा गया। एडवर्ड के पास तो प्राइवेट बस में भारी ओवरलोडिंग के कारण बस का दरवाजा ही बंद नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें