फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून से पहले शहर को मिलेंगी आठ नई पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अशोक चौहान
विज्ञापन

शिमला। पार्किंग की कमी से जूझ रहे शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही लोगों को आठ नई पार्किंग की सुविधा मिलने वाली है। करीब 300 गाड़ियों के लिए बनने जा रही ये पार्किंग जून से पहले बनकर तैयार हो जाएंगी। अमृत मिशन में नगर निगम शहर के आठ वार्डों में नई पार्किंग बनाने जा रहा है। इस योजना पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। निगम प्रशासन ने इसके लिए टेंडर भी आमंत्रित कर लिए हैं। 15 फरवरी तक टेंडर प्रक्रिया पूरी की जानी है।
निगम प्रशासन के अनुसार पार्किंग के लिए वार्डों में जगह चिन्हित कर ली गई है। सभी आठों पार्किंग का निर्माण तीन माह के भीतर पूरा किया जाएगा। शहर के बालूगंज, खलीणी, बैनमोर, रामबाजार, कैथू, समरहिल, विकासनगर और जाखू में ये नई पार्किंग बनाई जा रही है। इससे स्थानीय लोगों को सड़क किनारे गाड़ी खड़ी नहीं करनी पड़ेगी। आयुक्त रोहित जम्वाल के दिशा निर्देशानुसार निगम की रोड एंड बिल्डिंग शाखा सौ दिन के भीतर शहरवासियों को नई पार्किंग की सुविधा देने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

---
सात और पार्किंग का प्रस्ताव वन विभाग को भेजा
नगर निगम ने शिवनगर में मल्टीस्टोरी पार्किंग समेत कुल सात नई पार्किंग का प्रस्ताव भी फॉरेस्ट क्लीयरेंस के लिए वन विभाग को भेज दिया है। विभाग की मंजूरी मिलते ही इनका काम भी शुरू कर दिया जाएगा। नगर निगम की मासिक बैठक में पहले ही इन सात पार्किंग को मंजूरी दी जा चुकी है।
---
पार्षद भी देंगे पार्किंग का प्रस्ताव
नगर निगम पार्षद भी अपने वार्ड में जगह चिन्हित कर एक एक जगह का प्रस्ताव बनाकर निगम प्रशासन को सौंपेगे। प्रशासन औपचारिकताएं पूरी करने के बाद वहां पार्किंग की सुविधा देगा। निगम की मासिक बैठक में सभी पार्षदों को ऐसा प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है। पार्षद जगह की सुविधा को देखते हुए प्रपोजल बना सकते हैं।
---
अमर उजाला ने चलाया था अभियान
शहर में पार्किंग की कमी और निर्माणाधीन पार्किंग के लटकते काम को लेकर अमर उजाला ने अभियान भी चलाया था। इसके बाद निगम प्रशासन ने शहर में नई पार्किंग बनाने के प्रस्ताव तैयार करने का दावा किया था। अब प्रशासन ने अपने दावों को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

---
तीन माह में तैयार होंगी पार्किंग
नगर निगम के अधिशासी अभियंता सुधीर गुप्ता का कहना है कि पार्किंग के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। सभी पार्किंग की समयसीमा तीन माह रहेगी। प्रयास रहेगा कि लोगों को जल्द पार्किंग की सुविधा मिले।

यहां बनेंगी पार्किंग
पार्किंग लागत
1. जसवाल हाउस के नजदीक बालूगंज 13.80 लाख
2. हेरिटेज होटल एरिया, खलीणी 22 लाख
3. शिव शक्ति विहार, बैनमोर 10.10 लाख
4. ट्रांसफार्मर के पास रामबाजार 10.10 लाख
5. कैथू में कोमली बैंक 32.80 लाख
6. समरहिल पुलिस चौकी के पास 11 लाख
7. विकासनगर में कालीमाता मंदिर 26 लाख
8. जाखू में बाबा बालक नाथ मंदिर 28 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें