फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: देहा में आरोपी से 1.115 किलोग्राम चरस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जिला शिमला के देहा में पुलिस ने चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1.115 किलोग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार वीरवार शाम गुप्त सूचना के आधार पर स्पेशल टीम ने नैना कैंची बलग रोड के पास नाकाबंदी की थी।
विज्ञापन


इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति राजेश कुमार निवासी राजगढ़, जिला सिरमौर को रोककर तलाशी ली गई। इसके पास मौजूद बैग से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पता कर रही है कि नशे के इस कारोबार में कौन कौन लोग जुड़े हैं। आरोपी से भी पूछताछ की जा रही है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि चरस के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें