फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ घंटे बाद मलबे से निकाला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला(किन्नौर)। जिले के रोपावैली में भू-स्खलन की चपेट में आने से मलबे में दबी महिला का शव सोमवार देर शाम निकाल लिया गया। सोमवार सुबह आठ बजे से रोपा, ज्ञाबुंग, कानम, सुन्नम, रूशकुलंग के स्थानीय लोगों, पुलिस और गृह रक्षा विभाग की क्यूआरटी टीम ने करीब 9 घटें की कड़ी मशक्कत के बाद महिला का शव ढूंढ निकाला।
विज्ञापन

डीएसपी किन्नौर बीडी भाटिया ने कहा कि स्थानीय लोगों, पुलिस, होमगार्ड और जिला प्रशासन के साझे प्रयासों से महिला के शव को मलबे से बाहर निकालने में सफलता मिल पाई है। मृतक महिला का पीएचसी ज्ञाबुंग में पोस्टमार्टम करने के बाद शव उसके पति तारा सिंह नेगी के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

तहसीलदार मूरंग राजेश नेगी ने कहा कि प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को दस हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें