मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत घीड़ी के टरु गांव में कंसा खड्ड में डूबने से एक 11 वर्षीय बालक की मौत हो गई। पांचवीं कक्षा का यह छात्र मां बाप की इकलौती संतान था।
बताया जा रहा है कि बालक अन्य दोस्तों के साथ खड्ड में नहाने गया था। काफी देर तक बच्चे खड्ड में नहाते रहे। इस दौरान एकाएक ही बालक डूबने लगा। उसे डूबता देख अन्य बच्चे दौड़कर घर की तरफ भागे और घटना की सूचना परिजनों को दी।
परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पानी के बीच से अचेत अवस्था में पड़े बालक को बाहर निकाल कर परिजन और लोग नजदीकी अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
सोमवार सुबह पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। ग्राम पंचायत घीड़ी के प्रधान दुनी चंद ने बताया कि कंसा खड्ड में डूबने से बच्चे की मौत हुई है।