बेटी को चाबी देकर भेजा था घर
छात्रा वीरवार को अपनी मां के साथ स्कूल गई और यहां से वापस आने पर मां ने चाबी देकर उसे घर भेज दिया और खुद बाजार काम पर चली गई। इसके बाद परिजनों के कई बार कॉल किया, लेकिन छात्रा ने घर का लैंडलाइन फोन नहीं उठाया। बाद में छात्रा फंदे से झूली हुई मिली। पुलिस औपचारिकताओं को पूरी करने के बाद शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपगी। इस वारदात से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एसपी शिमला संजीव गांधी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।