फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सत्संग भवन में 107 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। संत निरंकारी मिशन की ओर से बुधवार को बैम्लोई स्थित सत्संग भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन शाहबाद मारकंडा के जोनल इंचार्ज एवं ज्ञान प्रचारक सुरिंद्र पाल सिंह ने किया। इस दौरान सुबह 10 से शाम 4 बजे तक 107 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। आईजीएमसी, कमला नेहरू अस्पताल और रिपन अस्पताल के ब्लड बैंक विभाग के डॉक्टरों ने शिविर में सहयोग किया। शिमला जोन के जोनल इंचार्ज कैप्टन एनपीएस भुल्लर ने कहा कि सतगुरु बाबा हरदेव सिंह ने रक्त नाड़ियों में बहे, नालियों में नहीं का अमर संदेश देकर रक्तदान को मिशन की आध्यात्मिक सेवा का अभिन्न अंग बना दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें