फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

106 वर्षीय शोभा नेहरू ने कसौली में डाला वोट

Thu, 08 May 2014 12:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के भतीजे बीके नेहरू की पत्नी 106 वर्षीय शोभा नेहरू ने कसौली में अपना वोट डाला। वह करीब 12 बजे अपने घर से 200 मीटर दूर बूथ नंबर तीन पर पहुंचीं।
विज्ञापन


उनका बेटा अशोक नेहरू उन्हें गाड़ी में पोलिंग बूथ पर लेकर आया। वह उन्हें पोलिंग बूथ में ले गए तथा उनसे वोट डलवाया। करीब 20 मिनट में वह अपने बंगले में वापस चली गईं। इससे पहले वर्ष 2012 में विधासभा चुनाव में भी उन्होंने कसौली में ही अपना वोट डाला था।

साधारण महिला है शोभा नेहरू
शोभा नेहरू मूल रूप से जैविश देश की रहने वाली है। उनकी स्मरण शक्ति बहुत तेज है। शोभा नेहरू को ‘फौरी’ नेहरू के नाम से भी जाना जाता है। वह एक साधारण महिला है और कई संस्थाओं से जुड़ी रही हैं।
विज्ञापन


शोभा सर्दियां शुरू होते ही चंडीगढ़ व गुडगांव में अपने बेटों के पास चली जाती हैं। अप्रैल माह में वह दोबारा कसौली आती हैं। कसौली में इनकी देखभाल के लिए कई केयर टेकर हैं।

शोभा नेहरू लोअर माल कसौली में जिस बंगले में रहती हैं, जो उनके स्वर्गीय पति व पूर्व राजदूत ब्रज कुमार नेहरू ने 1987 में खरीदा था। बीके नेहरू यूनाईटेड स्टेट में भृत्य राजदूत के अलावा जेएंडके व गुजरात में राज्यपाल भी रहे।

राहुल गांधी भी आते हैं मिलने
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपनी दादी को मिलने के लिए कसौली आते रहते हैं। दिसंबर 2012 में भी राहुल गांधी इनसे मिलने के लिए देर शाम पंहुचे थे। दूसरे दिन सुबह यहां से वापस दिल्ली गए थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें