शिमला। हेल्पेज इंडिया और हेल्पिंग हैंड सोसायटी की ओर शनिवार को देवनगर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 104 लोगों का स्वास्थ्य जांचा। इसमें 48 लोगाें का शुगर टेस्ट किया और 11 लोगों का बीपी जांचा। इसके अलावा लोगों को मुफ्त में दवाइयां वितरित की गईं। इस दौरान हेल्पेज इंडिया के एमएचयू शिमला के सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सुनीला नेगी, डॉ रघु ज्ञान नेगी, फार्मासिस्ट मोहित पाठक, हेल्पिंग हैंड सोसायटी के प्रधान दिनेश भास्कर, समाज सेवी यशपाल ठाकुर, राकेश ठाकुर और अशोक ठाकुर मौजूद रहे। संवाद