फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मुक्ति के बाद भंगरोटू मेक शिफ्ट अस्पताल में मरीजों को मिलेगी सुपर स्पेशलिटी सुविधा

Thu, 03 Jun 2021 06:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी

सार

भंगरोटू मेक शिफ्ट अस्पताल में 104 ऑक्सीजन युक्त बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध है। यहां मरीजों के लिए 18 बेड की आईसीयू सुविधा और 10 बिस्तरों की लेबर कम रिकवरी रूम और ऑपरेशन थियेटर की सुविधा भी है। 
विज्ञापन
भंगरोटू मेकशिफ्ट कोविड अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को नेरचौक के भंगरोटू में 7 करोड़ की लागत से 2300 वर्ग मीटर में बने मेक शिफ्ट कोविड अस्पताल को जनता को समर्पित कर दिया। अस्पताल का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं वाला यह अस्पताल कोरोना से मुकाबले में काफी मददगार होगा। कोरोना मुक्ति के बाद यह अस्पताल सुपर स्पेशलिटी सुविधा के तौर पर उपयोग में लाया जाएगा। 

विज्ञापन


अस्पताल में 104 ऑक्सीजन युक्त बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध है। यहां मरीजों के लिए 18 बेड की आईसीयू सुविधा और 10 बिस्तरों की लेबर कम रिकवरी रूम और ऑपरेशन थियेटर की सुविधा भी है। ऑपरेशन थियेटर में हार्ट अटैक जैसे मामलों में हृदय गति को सामान्य लाने के लिए अत्याधुनिक डीफिब्रिलेटर मशीन लगाई गई है। यहां एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन भी लगाया गया है। अस्पताल में मैनीफ़ोल्ड ऑक्सीजन प्लांट से हर बेड पर ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने लोकार्पण के बाद अस्पताल के हर ब्लॉक का अवलोकन किया और वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें