फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिविर में 102 यूनिट रक्त किया एकत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एचपीएनएलयू) घंडल में वीरवार को रोटरी क्लब शिमला मिडटाउन ने रोट्रैक्ट क्लब के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। कुलपति डॉ. प्रीति सक्सेना ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। शिविर में 102 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज से ब्लड बैंक की टीम ने रक्त एकत्रित किया। इस मौके पर डॉ. हरिचंद, एचपीएनएलयू के रोट्रैक्ट क्लब के अध्यक्ष रितिक जिनार्टा, रोटरी क्लब शिमला मिडटाउन के अध्यक्ष रवि कांत जैन मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें