फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवरा त्रि, राम मंदिर शिव विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
राम मंदिर में शिव-पार्वती ने
विज्ञापन

लिए फेरे, आज होगी विदाई
विवाह समारोह देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़
राधा कृष्ण मंदिर के मुख्य पुजारी राकेश शर्मा पूरी की रस्में
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। महाशिवरात्रि पर श्रीराम मंदिर में शिव विवाह का भव्य आयोजन किया गया। मंदिर में दोपहर 12 से 3 तीन बजे तक लग्न करवाए गए। लग्न के लिए मंदिर में विशेष तौर पर मंत्रोच्चारण के लिए जंगम को बुलाया गया। वर की ओर से सनातन धर्म सभा के मुख्य पुजारी राकेश शर्मा ने शिव विवाह लग्न की रस्म पूरी करवाई। सनातन धर्म सभा के प्रधान अजय सूद ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

सूद सभा के प्रधान संजय सूद ने बताया कि मंगलवार को दोपहर बारह बजे प्रीतिभोज के बाद विदाई होगी। शिवरात्रि पर मंदिर आए बारातियों और अन्य लोगों को व्रत में विशेष तौर पर फलाहार की व्यवस्था की थी। मंदिर में केले, अनार, संतरा, अंगूर, अनानास, पपीता और खजूर के फल फलाहारियों को बांटे गए। सनातन धर्म सभा के उपप्रधान बॉबी, सचिव विनोद अग्रवाल, उमेश कुठियाला, दीपक श्रीधर, अश्वनी मिनोचा, शिव कुमार, नरेश पुरी, और सूद सभा के प्रधान संजय सूद, उपाध्यक्ष भारती सूद, सहायक सचिव पूजा डोगर और सुनंदा करोल, अनूप सूद, सीमा सूद, मीरा श्रीधर, मंजू अरोड़ा और डेवी सूद शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें