फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में एक बजे तक बंद रहे बाजार, वीरान नजर आया माल रोड

Sat, 18 Aug 2018 11:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर राजधानी शिमला में गमगीन माहौल नजर आया। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के आवाहन और शिमला व्यापार मंडल के समर्थन से राजधानी के बाजार एक बजे तक बंद रहे। हर कारोबारी ने स्वेच्छा से पूर्व प्रधानमंत्री को उनकी अंतिम विदाई अपने कारोबार को बंद करके दी।

विज्ञापन


शिमला शहर के मुख्य बाजार माल रोड, लोअर बाजार, राम बाजार, लक्कड़ बाजार सहित सभी छोटे बड़े बाजार एक बजे तक पूरी तरह से बंद रखे गए। कसुम्पटी, पंथाघाटी, छोटा शिमला, संजौली, ढली और टुटू तक दुकानें एक बजे तक पूरी तरह से बंद रही।

राष्ट्रीय शोक घोषित किए जाने और व्यापार प्रकोष्ठ और व्यापारमंडल के वीरवार को ही एक बजे तक दुकानें बंद रखे जाने के ऐलान के चलते किसी को दुकानें बंद रहने से कोई बड़ी समस्या नहीं आई।
विज्ञापन


भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ हिमाचल प्रदेश रमेश चोजड़ और शिमला व्यापार मंडल के महासचिव संजीव ठाकुर ने बताया कि कारोबारियों और आम लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि स्वरूप में बाजार बंद रखे गए।

संजौली चौक पर भी शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, पार्षद आरती चौहान, सत्या कौंडल सहित अन्य स्थानीय लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजली दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें