फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखों से जलने पर पहुंचे अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। दीपावली के अवसर पर पटाखे जलाते समय शहर में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। हाथों और आंखों के समीप पटाखे फटने से कई लोग तुरंत अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे। गनीमत रही कि किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोटें नहीं आई हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर तक शिमला शहर से करीब आधा दर्जन लोग आईजीएमसी और डीडीयू पहुंचे। वहीं जिन लोगों को ज्यादा चोटें आई हैं, उन्हें ही डाक्टरों ने अस्पताल में दाखिल किया है। उधर, आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद ने बताया कि अस्पताल में दिवाली पर पटाखों से जलने के दौरान कई लोग उपचार के लिए आए हैं। कुछ लोगों के शरीर व आंखों में भी चोटें आई हैं। डॉक्टरों की निगरानी में इनका उपचार चल रहा है।
सबसे अधिक घायल आईजीएमसी पहुंचे थे। इनमें सुशील नेगी (37), गौरव (35), तनीशा (13), डिंपल (23), राकेश (28) के हाथ, रेणुका और संदीप की आंखों में चोट लगी है। वहीं दूसरी ओर ढाई साल का जतिन भी पटाखों से जलने के कारण डीडीयू अस्पताल पहुंचा है। इसके अलावा न्यू शिमला के प्रिंस (9) का सीना और चेहरा जला है। वहीं लोअर खलीणी के साहिल (9) व पाहल के भगतराम (68) भी उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे थे। उन्हें प्राथमिक उपचार देकर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें