हुड़दंग मचा रहे चार युवक रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार
सोलन। शहर के साथ बड़ोग में हुड़दंग मचा रहे चार युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसमें एक युवती भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक किसी व्यक्ति ने सूचना दी की बड़ोग के पास कुछ स्थानीय लोग गाड़ी में हुड़दंग मचा रहे हैं।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि घटना सोमवार तड़के चार बजे की है। हिरासत में लिए हुड़दंगियों में एक युवती भी शामिल है और इनके पास रिवाल्वर मिली है। मामले की पुष्टि एसपी मोहित चावला ने की है। उन्होंने कहा कि फिलहाल हुड़दंग मचाने का केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। रिवाल्वर की भी पड़ताल की जा रही है की वह लाइसेंसशुदा है या नहीं।