शिमला। दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 के अनुभाग (72) के तहत गठित जिला स्तरीय समिति की उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक हुई। उन्होंने बताया कि 2025-26 में मनरेगा के तहत 101 दिव्यांगजनों को रोजगार दिया गया। जिले में दिव्यांगजनों को 44 मामलों में छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। राष्ट्रीय न्याय अधिनियम 1999 के अंतर्गत स्थानीय स्तरीय समिति की बैठक उपायुक्त अनुपम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बताया कि जिले में 127 दिव्यांगजन हैं जिनके के लिए कानूनी संरक्षक नियुक्त किए हैं। इसके साथ ही दो नए मामलों में कानूनी संरक्षक नियुक्त करने के बारे में सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है। ब्यूरो