फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: भूस्खलन रोकने के लिए परवाणु से कैथलीघाट फोरलेन पर 100 करोड़ रुपये होंगे खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
बोल्ट एकंरिंग, लोहे की जालियां और नेट लगाने के बाद हाइड्रो सीडिंग करके उगाई जाएगी घास, जून 2026 तक पूरा होगा कार्य
विज्ञापन

बरसात के कारण जगह-जगह है भूस्खलन का खतरा
देवेंद्र ठाकुर
शिमला। कालका-शिमला फोरलेन में भारी बरसात के कारण खतरनाक बने पहाड़ों को सुरक्षित बनाने के लिए 100 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने फोरलेन में यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से ऐसे स्थानों को चिह्नित किया है, जहां पर पहाड़ से हर समय भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।
ऐसे स्थानों पर भारी बारिश होने पर बड़ा हादसा होने का खतरा रहता है। इसको देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने पहाड़ों को सुरक्षित करने के लिए विशेष तकनीक का इस्तेमाल करने का निर्णय लिया है। इसमें भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में लोहे की जालियां बिछाकर सुरक्षा उपाय किए जाएंगे। इससे पहाड़ों में भूस्खलन रुकेगा। इसके साथ ही फोरलेन से सफर करने में लाखों यात्रियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। हिमालयी क्षेत्रों में पहाड़ों से भूस्खलन रोकने के लिए इस तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें मिट्टी वाले क्षेत्र में बोल्ट एकंरिंग, लोहे की जालियां और नेट लगाने के बाद हाइड्रो सीडिंग करके घास और पौधे उगाए जाते हैं, जिससे पौधों की जड़ों से जमीन की पकड़ मजबूत हो सके। इसके अलावा चट्टानों वाले क्षेत्र में लोहे की जालियां लगाकर भूस्खलन को रोका जाता है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने संबंधित कंपनियों को जून 2026 तक इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन




परवाणु से कैथलीघाट 84 स्थान संवेदनशील
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इस साल भारी बरसात के कारण फोरलेन को हुए भारी नुकसान के बाद सर्वे करवाया। इसमें उन क्षेत्रों को चिह्नित किया है जहां पर भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। इसमें 84 स्थानों को चिह्नित किया है। इसमें चक्की मोड़ और दतियार दो ऐसे स्थान हैं, जहां पर दोनों तरफ भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। ऐसे में यहां पर पहाड़ी की तरफ जालियां लगाकर सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी, वहीं दूसरी तरफ डंगे लगाकर फोरलेन को सुरक्षित बनाया जाएगा। इन स्थानों पर सुरक्षा कार्य करने के लिए सोलन और शिमला जिले के उपायुक्तों के साथ प्राधिकरण की बैठक हो चुकी है। इसमें पांच से छह स्थानों पर निजी भूमि मालिकों ने कार्य करने का विरोध जताया है, जिसे प्रशासन और निजी भूमि के मालिकों के साथ मिलकर सुलझाया जा रहा है।



दो कंपनियों को सौंपा है कार्य
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने परवाणु से कैथलीघाट तक दो कंपनियों को पहाड़ों को सुरक्षित करने का कार्य सौंपा है। इसमें परवाणु से सोलन तक एसआरएम कंपनी कार्य करेगी। कंपनी जम्मू की है जबकि सोलन से कैथलीघाट का कार्य भारत कंपनी को सौंपा गया है। यह कंपनी देहरादून की है। दोनों ही कंपनियों को हिमालयी क्षेत्रों में पहाड़ों को सुरक्षित बनाने का लंबा अनुभव है।
विज्ञापन




कोट्स
परवाणु से शिमला तक बने फोरलेन में बरसात से हुए नुकसान को लेकर 100 करोड़ रुपये से जगह-जगह भूस्खलन संभावित क्षेत्रों को सुरक्षित किया जाएगा। दो कंपनियों को यह कार्य सौंपा गया है। जून 2026 तक यह कार्य पूरा हो जाएगा। यात्रियों की सुरक्षा प्राधिकरण की पहली प्राथमिकता है।
-आनंद कुमार धहिया, प्रोजेक्ट निदेशक,भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें